सीएम योगी ने यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉयड को आदेश दिया है कि हर जिले में अभियान की इसी तरह जारी रखें. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं से अपराध करने वालों के पोस्टर लगाएं. योगी ने कहा कि महिलाओं से अपराध करने वालों पर महिला पुलिसकर्मी कार्रवाई करें.महिलाओं से अपराध करने वालों को ना बख्शें. दुराचारियों के पोस्टर चौराहों पर चस्पा कर दिए जाएं. ऐसे अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम करो उजागर.







