महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आलोचना झेलनी पड़ी थी। उनकी टीम 217 रनों का पीछा कर रही थी और धोनी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे। अंतिम समय में धोनी ने 12 गेंदों पर 9 रन बनाए। अंतिम ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 38रनों की दरकार थी। अंतिम ओवर में ही धोनी ने लोगों को याद दिलाया कि वह क्यों विश्व क्रिकेट में सबसे बढ़िया स्ट्राइकर माने जाते रहे हैं। उन्होंने टॉम कुरैन की तीन लगातार गेंदों पर तीन छक्के जड़े। इनमें से एक छक्का तो शारजाह स्टेडियम को पार करता हुआ मुख्य सड़क पर पहुंच गया। 

टॉम कुरैन ने स्लोअर गेंद डाली और महेंद्र सिंह धोनी ने मिड विकेट की तरफ एक विशाल छक्का जड़ दिया। शारजाह में रहने वाले एक निवासी ने गली से गेंद को उठाया और अपने घर ले गया। आईपीएल के ऑफिशियल अकाउंट पर ट्वीट किया गया। इस ट्वीट को करते हुए आईपीएल ने लिखा- वह भाग्यशाली व्यक्ति है, जो धोनी के मारे हुए छक्के की गेंद को घर ले जा पाया।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी इस बात पर आश्चर्य हुआ कि महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी क्रम में इतनी नीचे क्यों आए, जबकि टीम को 217 रनों का पीछा करना था। सैम कुरैन, रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव ने क्रमश 4, 5, और 6 नंबर पर बल्लेबाजी की। 

IPL 2020: वीरेंद्र सहवाग के बाद केविन पीटरसन भी एमएस धोनी पर भड़के, कहा- उनकी ऐसी नॉनसेंस स्वीकार नहीं कर सकता

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान और टीम को दो बार टाइटल जिताने वाले गौतम गंभीर ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो मुझे आश्चर्य हुआ। धोनी नंबर  सात पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को भी अपने से पहले भेजा। इसका कोई अर्थ नहीं है। उन्हें आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करना चाहिए था। उनकी टीम में सिर्फ फैफ डुप्लेसी अकेले योद्धा दिखाई दे रहे थे।”





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here