एक बार फिर सिद्ध हो गया कि कांग्रेस का अपनी पार्टी से कंट्रोल नहीं रहा है। कांग्रेस शासित प्रदेशों में एक एक करके उनके विधायक बागी होते जा रहे हैं। वहां बीजेपी अपनी सरकारें बनाती जा रही है। कर्नाटक, मध्यप्रदेश और गुजरात में कांग्रेस पार्टी के विधायक बागी हो कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं। भाजपा कांग्रेस के विधायकों के बल पर देश के अनेक हिस्सों में शासन करने में सफल हो रही है। ताजा मामला पुडुचेरी का है वहां जहां कांग्रेस पार्टी के पांच विधायकों ने बागी हो कर सरकार पर संकट डाल दिया है। सरकार बचेगी या नहीं इस बात का फैसला 22 फरवरी को फ्लोर टैस्ट में पता चलेगा। हाल ही में केन्द्र सरकार ने पुडूचेरी की एलजी को वापस बुला लिया है। एलजी किरण बेदी और सीएम वी नारायण स्वामी के बीच काफी समय से चल रही थी। इस बात सीएम ने केन्द्र सरकार का धन्यवाद दिया था। लेकिन इसके साथ ही पांच कांग्रेस विधायकों ने बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने एक विधायक को बर्खास्त कर दिया है।
इससे पहले मध्यप्रदेश में लगभग दो दर्जन विधायकों ने कमलनाथ सरकार से ब्रगावत करते हुए समर्थन वापस ले लिया इससे कमलनाथ सरकार अल्पमत मंे आ गयी और प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिर गयी और वहां एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन गयी। विधायकों के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस से बगावत करते हुए पार्टी इस्तीफा दे दिया और भाजपा की शरण ले ली। उससे पहले गुजरात में भी कांग्रेस के आधा दर्जन विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। गुजरात से राज्यसभा चुनाव भाजपा ने बिना किसी अड़चन के जीत लियाा। 2018 में कर्नाटक में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। भाजपा ने एक बार फिर तोड़ फोड़ की नीति अपना कर कांग्रेस और जेडीएमस के लगभग 2 दर्जन विधायकों को बागी बनने पर मजबूर कर दिया। एक बार फिर भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस सरकार गिरवा दी और एक बार कर्नाटक में कमल फूल खिलवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here