Sun, 26 Jul 2020 18:17:12 (IST)

केरल में आज कोरोना के 927 नए केस सामने आए हैं। केरल में कोरोना के ऐक्टिव केसों की संख्या 9655 है जबकि 9302 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Sun, 26 Jul 2020 17:59:24 (IST)

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से ही विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के हालात को लेकर समीक्षा बैठक की। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं।

Sun, 26 Jul 2020 17:58:31 (IST)

आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में 2.88 लाख राशन कार्डों के सापेक्ष 2.64 लाख राशन कार्डों को 5.86 लाख यूनिट निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया है : उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी

Sun, 26 Jul 2020 17:56:36 (IST)

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत तीसरे चरण में 20 से 30 जून के बीच में 3 करोड़ 95 लाख राशन कार्डों में से 3 करोड़ 34 लाख राशन कार्डों पर 13 करोड़ 59 लाख यूनिट का वितरण निशुल्क कर दिया गया है: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी

Sun, 26 Jul 2020 17:55:13 (IST)

अंडमान निकोबार में आज कोरोना के 28 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद कुल केसों की संख्या 318 हो गई।

Sun, 26 Jul 2020 17:54:18 (IST)

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 2,136 हो गए हैं। इनमें 929 ऐक्टिव केस हैं, 1178 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 12 लोगों की मौत हुई है।

Sun, 26 Jul 2020 17:48:30 (IST)

तमिलनाडु: मदुरै में भगवान सुंदरराजा पेरुमल मंदिर में आयोजित ‘आदि ब्रह्मोत्सव समारोह’ का ध्वजारोहण आज किया गया। कोविड-19 महामारी के कारण मंदिर में भक्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। इस समारोह में पुजारी और मंदिर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Sun, 26 Jul 2020 17:37:47 (IST)

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से होने वाली मौतों पर विस्तृत विश्लेषण किया है जिसके मुताबिक इसमें 44 फीसदी की गिरावट आई है। विश्लेषण के मुताबिक, दिल्ली में 1 से 12 जून के बीच कोरोना से 1089 मौतें हुई थीं जबकि 1 से 12 जुलाई के बीच 605 मौतें हुई हैं।

Sun, 26 Jul 2020 17:22:57 (IST)

गुजरातः अहमदाबाद में राखी निर्माताओं ने इस बार रक्षाबंधन की पैकिंग कोविड-19 के खिलाफ ऐहतियाती संदेश के साथ की है।

Sun, 26 Jul 2020 17:10:11 (IST)

अगस्त के आखिरी तक पुदुचेरी में कोरोना मरीजों की संख्या 6,000 से अधिक हो जाएगी जिसके बाद लगभग 2,000 बेड्स आवश्यकता होगी। निजी होटलों और सरकारी हॉस्टल को अस्थायी सरकारी अस्पताल में बदल दिया जाएगा। हर हफ्ते एक दिन के लिए पूर्ण कर्फ्यू की जरूरत है: एम कृष्णा राव, पुदुचेरी स्वास्थ्य मंत्री

Sun, 26 Jul 2020 16:41:42 (IST)

महाराष्ट्रः लागतपुरी रेलवे स्टेशन पर मुंबई-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे की मेडिकल टीम ने महिला की मदद की। बाद में मां और बच्चे को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, दोनों स्वस्थ हैं।

Sun, 26 Jul 2020 16:32:21 (IST)

त्रिपुराः तीन दिनों के लॉकडाउन से पहले अगरतला में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। आपको बता दें कि कल सुबह 5 बजे से 30 जुलाई सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।

Sun, 26 Jul 2020 16:07:16 (IST)

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 3,260 नए केस सामने आए हैं। राज्य में इस समय 23,921 ऐक्टिव केस हैं जबकि 41,641 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यूपी में कोरोना से अबतक 1,426 लोगों की मौत हुई है।

Sun, 26 Jul 2020 15:58:20 (IST)

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सिक्किम में 1 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन।

Sun, 26 Jul 2020 15:49:00 (IST)

बिहार में कोरोना के 2605 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल केस 38,919 हुएः स्वास्थ्य विभाग

Sun, 26 Jul 2020 14:52:17 (IST)

दिल्ली में आज कोरोना के 1075 नए मामले सामने आए हैं और 21 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल केस 1,30,606 हुए, अब तक 3827 की मौतः दिल्ली सरकार

Sun, 26 Jul 2020 14:22:52 (IST)

मुंबईः अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर से कंटेनमेंट जोन का पोस्टर बीएमसी ने हटाया। अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Sun, 26 Jul 2020 14:08:53 (IST)

पीएम मोदी ICMR-इंस्टिट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन ऐंड रिसर्च नोएडा, ICMR-नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च ऐंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ, मुंबई और ICMR-नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कॉलेरा ऐंड एंट्रिक डिजीज कोलकाता में 27 जुलाई को कोविड टेस्टिंग फसिलिटी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे उद्घाटन।

Sun, 26 Jul 2020 14:00:26 (IST)

मैं सभी कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त करता हूं, जो अपनी जान खतरे में डालकर दूसरों की जान बचा रहे हैं। कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। जैसे ही आपको लक्षण दिखे, टेस्ट कराएं। इसे छिपाएं नहीं। कोरोना के खिलाफ बड़ा हथियार मास्क और 6 फीट की दूरी हैः मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान

Sun, 26 Jul 2020 13:10:31 (IST)

भोपालः चिरायु अस्पताल में भर्ती सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुनी पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’। कल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर भर्ती कराए गए हैं शिवराज।

Sun, 26 Jul 2020 13:02:27 (IST)

तेलंगाना में कोरोना के 1593 नए मामले सामने आए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 54,059 हुए, अब तक 463 की मौतः तेलंगाना सरकार

Sun, 26 Jul 2020 12:36:43 (IST)

तमिलनाडुः चेन्नै में रविवार के पूर्ण लॉकडाउन के दौरान सूनी पड़ी सड़कें। गुंडी और मनाली इलाके की तस्वीरें।

Sun, 26 Jul 2020 12:18:17 (IST)

गोरखपुरः सीएम योगी आदित्यनाथ ने LNM अस्पताल का किया दौरा, कोरोना को लेकर तैयारियों का लिया जायजा।

Sun, 26 Jul 2020 10:53:19 (IST)

महाराष्ट्रः कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर में जनता कर्फ्यू। जरूरी सेवाओं को छूट।

Sun, 26 Jul 2020 10:17:40 (IST)

कर्नाटकः शिमोगा में लॉकडाउन चल रहा है लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को दी गई है छूट।

Sun, 26 Jul 2020 10:06:03 (IST)

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 48,661 नए मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामले 13,85,522 हुए, अब तक 32,061 लोगों की मौतः स्वास्थ्य मंत्रालय

Sun, 26 Jul 2020 09:37:40 (IST)

25 जुलाई तक देश में कुल 1,62,91,331 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। शनिवार को 4,42,263 सैंपल टेस्ट किए गएः ICMR

Sun, 26 Jul 2020 07:42:40 (IST)

उत्तर कोरिया ने बॉर्डर से लगे शहर काइसॉन्ग में कोरोना का पहला संदिग्ध केस सामने आने के बाद लॉकडाउन लगाया। (AFP)

Sun, 26 Jul 2020 07:39:53 (IST)

पिछले 24 घंटो में 4,42,031 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। सरकारी लैब्स में रेकॉर्ड 3,62,153 सैंपल टेस्ट हुए है। प्राइवेट लैब में 79,878 टेस्ट हुए हैं, जो कि एक अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

Sun, 26 Jul 2020 07:36:30 (IST)

कोरोना के मद्देनजर 3 अगस्त से होने वाला बिहार विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगा

Sun, 26 Jul 2020 07:36:21 (IST)

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 81 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या 2,036 हो गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि 34 मामले सोलन, 15-15 मामले सिरमौर और मंडी, 7 मामले चम्बा, 6 मामले उना और 3 मामले कांगड़ा व एक मामला शिमला से सामने आया है।

Sun, 26 Jul 2020 07:36:08 (IST)

झारखंड में शनिवार कोरोना के 214 नए केस सामने आए हैं, 167 लोग संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके हैं और 7 लोगों की मौत हुई है।

Sun, 26 Jul 2020 07:35:46 (IST)

भारत में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत में कोरोना के मामले 13,36,861 लाख के पार हो गए हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here