सोने-चांदी के हाजिर भाव में दिसंबर में थोड़ी सुस्ती नजर आई। बीते सप्ताह (18 से 24 दिसंबर) में अब तक सोने के भाव में केवल 113 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 49995 रुपये पर बंद हुआ था और 18 दिसंबर को यह 50194 रुपये पर था। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो यह अब तक 6259 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं अगर चांदी की बत करें तो बीते हफ्ते यह 83 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। गुरुवार को चांदी 66431 रुपये पर बंद हुई थी। इस साल चांदी ने 76008 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर छुआ था। तब से अब तक यह 9577 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: PM Kisan: चंद घंटे बाद किसानों के खाते में गिरेंगे 2000 रुपये, अभी चेक करें स्टेटस

अगस्त में बना था रिकॉर्ड

देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था।  सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार फिर बेच रही सस्ता सोना, 28 दिसंबर से न चूकें मौका

जारी रह सकता है उतार- चढ़ाव 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि आने वाले समय में इनमें उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। वहीं केडिया कैपिटल के डायरेक्टर और रिसर्च हेड अजय केडिया कहते हैं कि 2007 में सोना 9 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के आस-पास था, जो 2016 में 31 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। यानी नौ साल में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी। जब-जब ब्याज दरें घटती हैं, तब सोने में निवेश बढ़ता है।डॉलर में तेजी आएगी तो लॉन्ग टर्म में सोने के दाम और तेजी से बढ़ेंगे। यानी अगले साल तक सोना 60 से 70 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है।

14 से 24 दिसंबर के बीच ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख और दिन सोने का सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम) सोने का शाम का रेट (रुपये/10 ग्राम) चांदी का सुबह का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)

चांदी का शाम का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)

24 Dec 2020 (Thursday) 50043 49995 66340 66431
23 Dec 2020 (Wednesday) 49940 49851 65576 65735
22 Dec 2020 (Tuesday) 50210 50139 67353 67114
21 Dec 2020 (Monday) 50775 50308 69785 67192
18 Dec 2020 (Friday) 50194 50108 66526 66519
17 Dec 2020 (Thursday) 49812 50007 66191 66469
16 Dec 2020 (Wednesday) 49526 49770 64265 65543
15 Dec 2020 (Tuesday) 49230 49296 62913 63170
14 Dec 2020 (Monday) 49040 48859 62324 62600

स्रोत: IBJA 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here