Gold Price Today 18th November 2020: कोविड-19 के टीके के सफल परीक्षण की खबर का असर गोल्ड बाजार पर भी नजर आने लगा है। आज फिर देशभर के सर्राफा बााजर में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। बुधवार को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव मंगलवार के भाव की तुलना में 261 रुपये सस्ता हुआ। सोने का भाव  50,793 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 643 रुपये की गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, जानें आज का गोल्ड रेट

सोने का रेट

धातु 18 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 50793 51054 -261
Gold 995 (23 कैरेट) 50590 50850 -260
Gold 916 (22 कैरेट) 46526 46765 -239
Gold 750 (18 कैरेट) 38095 38291 -196
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29714 29867 -153
Silver 999 62743 63386 – 643

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Gold Price Review: सोना क्यों है बुरे समय का साथी, देखें 10 साल में कितनी लगाई छलांग



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here