Gold Price Today 8th Oct 2021 : दशहरा, दिवाली, करवाचौथ और छठ पूजा जैसे त्योहरों को देखते हुए सर्राफा बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। अपने ऑल टाइम हाई रेट से सोना अभी 9313 रुपये सस्ता है। हालांकि आज यानी शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में सोने का भाव में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी की रंगत उतरी है। 

आज 24 कैरेट सोना महज 23 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 46941 रुपये पर पहुंच गया। अगर इसमें जीएसटी जोड़ लें तो यह करीब 50000 का हो जाएगा।  वहीं, चांदी का हाजिर भाव गुरुवार के मुकाबले 453 रुपये प्रति किलो गिरकर  60932 रुपये पर आ गया है।  अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 9313 रुपये सस्ता है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 15076 रुपये सस्ती है। 

3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले शुक्रवार को 18 कैरेट सोना जहां 17 रुपये महंगा होकर 35206 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला तो 23 कैरेट सोने का रेट 23 रुपये चढ़कर अब 46753 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 42998 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह अब 27460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1500 रुपये का अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: सोना करीब 9500 रुपये सस्ता, त्योहारी सीजन में आभूषण विक्रेताओं की अच्छी सेल की बढ़ी उम्मीद

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 8 अक्टूबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे… 

धातु 8 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 7 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 46941 46918 23
Gold 995 (23 कैरेट) 46753 46730 23
Gold 916 (22 कैरेट) 42998 42977 21
Gold 750 (18 कैरेट) 35206 35189 17
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27460 27447 13
Silver 999 60932 Rs/Kg 61385 Rs/Kg -453 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here