नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का रिजल्ट आज आने वाला है. झारखंड बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आज दोपहर एक बजे के आसपास घोषित करेगा. झारखंड बोर्ड की दसवीं में इस बार करीब 3.8 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है. कोरोना वायरस महामारी के चलते रिजल्ट सिर्फ ऑनलाइन ही घोषित किया जाएगा.
10वीं का रिजल्ट जेएसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से देखा जा सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jacresults.com. स्टूडेंट्स जा सकते हैं. परिणाम की औपचारिक रूप से घोषणा होने के बाद इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखा जा सकता है.
चार महीने से है इंतजार
झारखंड बोर्ड दसवीं की इस साल के एग्जाम 11 से 28 फरवरी 2020 के बीच हुए थे, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन कार्य समय से शुरू नहीं हो सका. झारखंड बोर्ड के दसवीं के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट के लिए करीब चार महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा. लगभग हर साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल मई के महीने में दसवीं के रिजल्ट डिक्लेयर कर देती है लेकिन इस साल कोरोना की वजह से रिजल्ट आने में देरी हो गई. हालांकि ये इंतजार आज खत्म होने जा रहा है.
15 जुलाई को आ सकता है सभी संकाय का रिजल्ट
15 जुलाई तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर के सभी संकाय के रिजल्ट जारी हो सकते हैं. झारखंड बोर्ड और इंटर में 6.20 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है. इसमें मैट्रिक में 3.86 लाख और इंटर में 2.34 लाख स्टूडेंट्स शामिल हैं.
ये भी पढ़ें







