Is Modi Shah is totally fain to make solution for Manipur riots. Maiti-Kuki communities are fighting on some issues
Is Modi Shah is totally fain to make solution for Manipur riots. Maiti-Kuki communities are fighting on some issues

#Manipur Sexual assault# Manipur Govt.# CM Manipur# PM Modi# Voilance in Manipur# Kuki & Maitai Group# BJP Govt# Army in Manipur# Manipur Police#

पिछले दो तीन दिनों से सोशल मीडिया और यूट्यूबस पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती को नंगा कर उसके साथ अमानवीय करतूतें की जा रही हैं। यह सब दिनदहाड़े और शहर के बीचोबीच किया जा रहा है। उस असहाय युवती के पीछे आदमी लड़कों ओर औरतों का हुजूम दौड़ रहा उस लड़की के जिस्म पर एक भी कपड़ा ही है। पीछा कर रहे आदमी और युवक उसके जिस्म को नोंच खसोट रहे हैं। उसके जननांगों को बुरी तरह कुचलने में से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में असहाय और गरीब लड़की सबसे दया की भीख मांग रही है लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आ रहा है। देखने वालों की आंखों में आंसू आ रहे हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री को यहां के हालात पर कोई तरस नहीं आ रहा है। शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद ही सीजेआई ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कह कि कार्रवाई करो वर्ना ऐक्शन हम लेंगे। महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Modi & Shah are totally fail to control Kuki Maiti differences in Manipur. Is Modi magic has over
Modi & Shah are totally fail to control Kuki Maiti differences in Manipur. Is Modi magic has over

देश के पीएम को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने का समय है लेकिन मणिपुर का हाल जानने का समय नहीं है। यूरोपीय देशों में मणिपुर हिंसा की गूंज सुनायी दे रही है लेकिन देश में भारत सरकार को अब तक मणिपुर की जनता का आर्तनाद नहीं सुनायी नहीं दे रहा है। जब महिलाओं परअमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल हुआ तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री संसद परिसर में रोनी सूरत बनाते हुए आये और मणिपुर अमानवीय कृत्य पर रस्म अदायगी कर गये। शायद किसी अप्रिय हादसे का इंतजार था। इससे भाजपा और मोदी सरकार की ढिठायी जाहिर हो गयी।
महिला मंत्रियों को भी सुनायी नहीं पड़ी महिलाओं की चीखें
अफसोस की बात है कि भारत सरकार की महिला मंत्रियों को भी महिला की करुण पुकार नहीं सुनायी दे रही। ये महिला हैं भी कि नहीं इस बात का शक होने लगा है। शर्म की बात है कि जिस देश की प्रथम महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति हैं उस देश में महिलाओं पर इतनी क्रूरता और अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ रह है। उन्होंने भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नही की है।
शर्मनाक बात है कि पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बन तमाशा देख रहा है। प्रदेश में पिछले तीन माह से हिंसा और आतंक का माहौल बना हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार इन वारदातों पर रोक लगाने में फेल है। मणिपुर में भाजपा की सरकार है जिसके सीएम एन बीरेंद्र सिंह हैं। न तो केन्द्र इस हिंसा को रोकने में दिलचस्पी दिखा रहा है और न प्रदेश सरकार इस खूनी संघर्ष को रोकने में सक्षम है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा
देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में यह नारा दिया था कि बेटियां देश की आन बान और शान हैं हमारा संकल्प है कि उन्हें संरक्षित कर शिक्षित किया जाये ताकि देश में बेटियां अपना सुखद भविष्य तय कर सकें। वो प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बैठा है। मणिपुर सुलग रहा है लेकिन मोदी जी को चुनाव प्रचार और विदेश दौरों में व्यस्त हैं। उनके इस ढोंग का खुलासा हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि मणिुपर में भाजपा की सरकार है और वहां के हालात पर नियंत्रण पाने में केन्द्र और प्रदेश सरकारें में पूरी तौर पर फेल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here