Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार (6 February) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स (Petrol-Diesel Rates) जारी कर दिए हैं। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के रेट्स (petrol diesel price) के दाम स्थिर हैं। आज शनिवार 5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां बिक रहा?
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक  आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में भले ही आग लगी हो, लेकिन पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की वजह से आज पूरे देश की जनता राहत में हैं। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- पेंशनर्स ध्यान दें! इस तारीख तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना नहीं मिलेगी पेंशन

आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

मिस कॉल से चेक करें लेटेस्ट रेट 
अगर आप पेट्रोल-डीजल के रेट्स जानना चाहते हैं तो आप मिस कॉल कर सकते हैं। आ अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here