Petrol Diesel Price Today 18th July 2021: शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई जिससे राजधानी दिल्ली सहित देश के आधिकांश हिस्सो में इसकी कीमत नए स्तर पर पहुंच गई थी जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। गुरुवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था।
दिल्ली में शनिवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये और मुंबई में 107.83 रुपये प्रति लीटर के पर पहुँच गई थी। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
IDBI बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट्स
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 113.21 | 103.15 |
| अनूपपुर | 112.78 | 101.05 |
| रीवा | 112.42 | 100.72 |
| इंदौर | 110.28 | 98.76 |
| परभणी | 110.13 | 98.14 |
| जयपुर | 108.71 | 99.02 |
| मुंबई | 107.83 | 97.45 |
| हैदराबाद | 105.83 | 97.96 |
| बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 |
| पटना | 103.91 | 95.51 |
| चेन्नई | 102.49 | 94.39 |
| कोलकाता | 102.08 | 93.02 |
| नई दिल्ली | 101.84 | 89.87 |
| गुरुग्राम | 99.46 | 90.47 |
| नोएडा | 99.02 | 90.34 |
| लखनऊ | 98.92 | 90.26 |
| आगरा | 98.61 | 89.96 |
| चंडीगढ़ | 97.93 | 89.5 |
स्रोत: IOC
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।







