राजस्थान में सरपंच के 947 पदों पर वोटिंग जारी है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 31 लाख से ज्यादा वोटर अपने मतदान का इस्तमाल करेंगे। कोरोना काल के देखते हुए इस बार मतदान का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है। आज सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गया, और साढ़े पाँच बजे तक ही वोट पड़ेंगे। मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
Rajasthan Panchayat Elections 2020 Live Updates:
मतदान केंद्रों पर सैनेटाइजेशन और मास्क की व्यवस्था भी की गई है। ज्ञात हो कि इस बार चार चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण आज 28 सितंबर से शुरू हो गया। जबकि दूसरा चरण 4 अक्टूबर, तीसरा चरण 6 अक्टूबर और चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार सहिंता लागू कर दी गई।
बता दें कि पंचायत चुनाव अप्रैल माह में होने थे, जो कोरोना के कारण टल गए थे। कोर्ट द्वारा इन चुनाव को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। कोरोना को ध्यान मे रखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या को 1100 से घटाकर 900 कर दिया गया है। साथ ही, मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसस पहले राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की 7463 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के चुनाव जनवरी और मार्च माह में संपन्न कराए जा चुके हैं। इसके बाद 3861 ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाने थे। इनमें से 13 ग्राम पंचायतों को पूर्ण और आंशिक रूप से नगर पालिका क्षेत्र में सम्मिलित कर दिया गया। इसके बाद अब 3848 ग्राम पंचायतों पर आम चुनाव होंगे।







