बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की जांच में हो रही देरी से सुशांत कि परिवार और वकील विकास सिंह काफी आहत हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए थे. उन्होंने इस केस में आए ड्रग्स मामले में सुशांत का केस डायवर्ट होने पर भी चिंता जताई थी. अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत के केस लेकर एक ट्वीट किया है और सीबीआई से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट में लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए ये बहुत दुख की बात है कि सुशांत के लिए जल्दी न्याय मांगने वालों की संतुष्टि के लिए जांच बहुत सावधानी की जा रही है. मुझे लगता है कि अब सीबीआई को धारा 302 के तहत मामला दर्ज करना चाहिए, क्योंकि उनके पास मौजूदा जानकारी कानूनी रूप से पर्याप्त है.”
यहां पढ़िए सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट-
It is troubling for SSR fans to see various investigations are treading too cautiously for the satisfaction of those who want early justice for Sushant. I think it about time CBI registers an FIR u/s 302 since it is bound to do so under law given the information obtained so far
— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 27, 2020
लोगों से की सब्र रखने की अपील
सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्वीट पर सुशांत के फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने जल्द से जल्द न्याय के लिए उग्र होने के भी बात कही. ऐसे ही एक उग्र यूजर के रिप्लाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सुब्रमण्यम स्वामी उन्हें सब्र रखने के लिए बोला और कहा कि सबकी जीत होगी. उन्होंने लिखा,”शारीरिक रूप से हारने से पहले मानसिक रूप से नहीं हारना चाहिए. आपकी जीत होगी.”
एम्स की फोरेंसिक टीम पर भी उठाए सवाल
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर बीजेपी नेता शुरू से उत्तेजित हैं. वह सुशांत के न्याय लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं. उन्होंने एम्स की फोरेंसिक टीम के द्वारा सुशांत के विसरा की रिपोर्ट की जांच पर सवाल उठाए थे और उसे सुनंदा पुष्कर मामले में जोड़ा है. उन्होंने कहा था, “कुछ पुलिस अधिकारी मीडिया में यह बता रहे हैं कि एम्स के पोस्टमार्टम से यह पता चलेगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या. वे ऐसा कैसा कर सकते हैं, जब सुनंदा केस की तरह ही उनके पास एसएसआर का शव नहीं है? ज्यादा से ज्यादा, एम्स की रिपोर्ट यही बता सकती है कि डॉ. कूपर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा क्या किया गया और क्या नहीं किया गया.”
Daughter’s Day पर छलका सुतापा का दर्द, बोलीं- इरफान को बेटी देने की ख्वाहिश कभी पूरी ना कर सकी







