शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में 132.08 अंक या या फिर 0.25% गिरावट के साथ 52,100.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 16.40 अंक या फिर 0.1% प्रतिशत लुढ़क गया। आज सुबह शेयर बाजार हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में सबसे अधिक नेस्ले इंडिया के शेयरों में 1.90% की गिरावट देखी गई। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। आज सबसे अधिक बजाज फाइनेंस के शेयर में 2.53% तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी में भी आज नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।
सुबह तेजी के साथ खुला था बाजार
सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन को शेयर बाजार हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स जहां 85 अंकों या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,308.06 पर खुला। वहीं निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 16.30 अंक या 0.1 प्रतिशत की बढ़त के 15,706.65 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में सुबह ओएनजीसी के शेयर सबसे अधिक 1.75% की तेजी देखी गई। निफ्टी में भी शुक्रवार की सुबह ओएनजीसी का दबदबा था। ओएनजीसी के बाद सेंसेक्स के टाॅप गेनर में एल एंड टी, इंडसंइड बैंक, एक्सिस बैंक थे। वहीं, नेस्ले के शेयरों में शुक्रवार की सुबह सबसे अधिक 0.99%की गिरावट देखी गई। टाइटन, एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे हैं।







