तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आए गए हैं। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक राज्य में डीएमके गठबंधन सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं, एआईएडीएमके गठबंधन को विपक्ष में बैठन पड़ सकता है। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 2 मई को आएंगे। इस बार के चुनाव में मुकाबला एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के बीच है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में रैली कर चुनाव जीतने पर पूरा जोर लगा लगाया। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने भी जमकर रैलियां की थीं। तो आइए जान लेते हैं किसके सर्वे में किसकी सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया

एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन- 38-54 
डीएमके गठबंधन- 175-195 सीट
एमएनएम प्लस- 0-2
अन्य- 1-2

एबीपी-सी वोटर सर्वे

एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन- 58-70 सीट
डीएमके गठबंधन- 160-172
एएमएमके प्लस- 0-2
अन्य- 0-5

यह भी पढ़ें- एग्जिट पोल: केरल में फिर लेफ्ट की वापसी, कांग्रेस नहीं कर पाई कोई कमाल

रिपब्लिक सीएनएक्स सर्वे

एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन- 58-68 
डीएमके गठबंधन- 160-170 सीट
एमएनएम प्लस- 0-2
अन्य- 4-6

TV9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट सर्वे

एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन- 75-85 
डीएमके गठबंधन- 143-153 सीट
एमएनएम प्लस- 0-0
अन्य- 2-12

न्यूज-24 टुडेज चाणक्य सर्वे

एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन- 46-68 
डीएमके गठबंधन- 164-186 सीट
एमएनएम प्लस- 0-0
अन्य- 0-6



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here