#UPNews# UP Police#CM Up# CM Yogi#Police crime News#Rape in Police Station#
योगी सरकार 2 में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। जब से यूपी में योगी सरकार पार्ट 2 आयी है तभी से अपराधियों के हौसले बढ़ गये है। इतना ही नहीं यूपी पुलिस की क्रूरता भी देखी जा रही है। ताजा मामले में ललितपुर का है जिसमें एक नाबालिग बच्ची ने थानाध्यक्ष पर थाने में रेप का आरोप लगाया है। एसपी निखिल पाठक ने मामले की जानकारी होते हुए थानेदार तिलकधारी सरोज को सस्पेंड कर दिया है इसके साथ ही रेप का मुकदमा कायम करवा दिया है। लेकिन फरार थानेदार की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बच्ची थाने में अपने साथ हुई दरिंदगी की रिपोर्ट लिखवाने गयी थी वहां थानेदार उस बच्ची के साथ हैवानियत की और फरार हो गया।
ललितपुर नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने वाला थानेदार तिलकधारी सरोज के अलावा पांच और लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। नाबालिग पीड़िता ने यह आरोप लगाया कि उसे ललितपुर के ही पांच युवक उसे जबरन अपहरण कर भोपाल ले गये जहां उसके साथ सामूहिक रेप किया। उसके बाद बदहाली में पाली थाने के पास फेंक कर चले गये। पाली पुलिस ने उसे उसकी मौसी के पास छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मौसी के साथ जब नाबालिग लड़की ललितपुर थाने में रिपोर्ट लिखवाने गयी तो थानेदार सरोज ने बयान लेने के बहाने थाने में ही उसा के साथ हैवानियत की। बाद में जब इस कांड की जानकारी लोगों को हुई तो थाने का घेराव किया गया। तभी से थानेदार सरोज फरार चल रहा है।
इससे पहले यूपी के ही चंदौली में एक आरोपी कन्हैया यादव के घर दबिश डालने थानेदार व पुलिस घर पहुंची तो आरोपी घर पर नहीं था। इससे खसियायी पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोपी की बड़ी लड़की को इतनी बुरी तरह पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी यह भी जानकारी में आया कि पुलिस टीम ने मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिये युवती की लाश को पंखे से लटका दिया। इससे चंदौली के आसपास के लोगों में काफी तनाव व्याप्त है। लोगों की मांग है कि संबंधित थाने के थानेदार और कर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाये। इन घटनाओं से योगी सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here