माता-पिता के साथ गुंजन
हाइलाइट्स

  • कानपुर की गुंजन ने यूपीएससी परीक्षा में 16वां स्‍थान पाया है
  • गुंजन कटियार ने रुड़की आईआईटी से बीटेक के बाद की तैयारी
  • बीटेक के बाद नौकरी में लगा था मन तो कुछ बड़ा करने की ठानी
  • गुंजन के मामा और मामी बड़े अफसर हैं, उन्‍होंने भांजी को प्रोत्‍साहित किया

कानपुर

मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। कानपुर की गुंजन कटियार ने देश में 16वां स्थान हासिल किया है। गुंजन ने अपने परिवार के साथ ही कानपुर शहर का भी नाम रोशन किया है। गुंजन का आईएएस बनने का सपना था और पढ़ाई के दौरान ही उन्‍होंने अपना लक्ष्य तय कर लिया था। 16वां स्थान हासिल करने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गुंजन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास में रहने वाली गुंजन कटियार ने रुड़की आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। उनको गरीब बच्चों को पढाना, इसके साथ ही गांव-गांव जाकर सामाजिक सरोकार, स्वच्छता मिशन और प्रौढ़ शिक्षा के लिए जागरूक करना बहुत पसंद है। इसी दौरान गुंजन ने मन में ठान लिया था कि आईएएस बनकर समाज की सेवा करूंगी।

पेट्रोल पंप पर काम करते हैं पिता, बेटे को IAS बनाने के लिए बेच दिया था घर

बीटेक के बाद जॉब में नहीं लगा मन

गुंजन को बीटेक के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की जॉब मिल गई, लेकिन उनका मन नहीं लगा। इस बीच गुंजन ने सिविल परीक्षाकी तैयार भी शुरू कर दी। दरअसल गुंजन को अपनी मंजिल कहीं और नजर आ रही थी। उन्‍होंने 18 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।

मामा-मामी ने किया मोटीवेट

गुंजन के मामा उपेंद्र कटियार और मामी प्रीति कटियार ने यूपीएससी एग्जाम के लिए मोटीवेट किया था। दरसल गुंजन के मामा बीएसएनएल में एसडीओ के पद पर तैनात है और मामी एसबीआई में एजीएम हैं।

UPSC Result: पीएम मोदी ने दी बधाई, साथ में दिया ये संदेश

परिवार में मिला पढ़ाई का माहौल

गुंजन के पिता बाबूराम जल निगम में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं जबकि मां मनोरमा कटियार राजकीय महिला इंटर कॉलेज में टीचर हैं। गुंजन के पैरेंट्स का भी सपना था कि बेटी अफसर बने, आज उनका सपना पूरा हो गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here