UPSSSC PET Admit Card 2021 : यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 अगस्त को दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए 20,73,540 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी स्तर के करीब 40 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी। यूपीएसएसएससी ने कहा है कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें और उनका सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित करें। 

Direct Link – UPSSSC PET Admit Card 2021

खाली पदों का ब्योरा
– लेखपाल                        7882
– बेसिक शिक्षा                   1055
– माध्यमिक शिक्षा                500
– विभिन्न विभागों में लिपिक   7000
– लेखा परीक्षक                  1303
– ग्राम्य विकास                  1658
– परिवार कल्याण               9222
– बाल विकास पुष्टाहार        3448
– नगर निकाय                    383

सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई अभ्यर्थी पीईटी में नहीं बैठता है तो वह आयोग की भविष्य में निकलने वाली भर्तियों की परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में बैठने योग्य नहीं होगा। 

अक्तूबर में मुख्य परीक्षा-
आयोग समूह ग के लिए मुख्य परीक्षा अक्तूबर में कराने पर विचार कर रहा है, जिससे विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। 

सैंकडों परीक्षार्थी कर रहे थे परीक्षा टालने की मांग
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2021 को टालने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। सैंकड़ों अभ्यर्थी #UPSSSC_PET_DATE_EXTEND , #UPSSSC_PET हैश टैग के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार पीईटी की डेट आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वह अपने ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम ऑफिस, यूपी गवर्नमेंट को टैग कर रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को होना है, जबकि इसी दिन एसएससी सीजीएल टीयर-1 की परीक्षा भी होनी है। इसके अलावा 24 अगस्त को एएसआरबी नेट ( ASRB NET ) परीक्षा का भी आयोजन होना है। इसके अलावा कई संस्थानों या कॉलेजों में स्टूडेंट्स की परीक्षाएं भी हैं। इग्नू की परीक्षाएं भी 3 अगस्त से जारी हैं और ये 9 सितंबर तक चलेगी। एसएससी सीजीएल टीयर-1 की परीक्षा 13, 16, 17, 18, 20, 23 और 24 अगस्त को निर्धारित की गई है। यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए करीब 20.73 लाख और एसएससी सीजीएल के लिए करीब 19.93 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here