बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का क्यूट अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है. यही वजह है कि सारा अली खान के वीडियोज बहुत जल्द इंटरनेट सेंसेशन बन जाते हैं. हाल ही में सारा का एक और वीडियो सामने आया है. उनका ये वीडियो फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें एक्ट्रेस गाना गाते हुए नजर आ रही हैं या यूं कहें कि गाने की एक्टिंग करती दिख रही हैं.

दरअसल मंच पर कुछ गायक ‘दमा-दम मस्त कलंदर’ गा रहे थे. इस बीच सारा अली खान भी मंच पर पहुंच गईं, लेकिन वो ये गाना गा नहीं रही थीं बल्कि उनके सामने गाने की एक्टिंग कर रही थीं. सारा ने इसकी वीडियो भी शूट करवाई है. सारा के फैन पेज ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी रोमांचक लिखा है, ‘मुझे अपने जीवन में इस आत्मविश्वास की 
जरूरत है.’ 

वीडियो में सारा की तरफ इशारा करते हुए लिखा गया है, ‘असली टैलेंट इधर है.’ जबकि सारा खुद इसमें बहुत तेजी से हंस रही हैं. वीडियो में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सारा ने लाइट कलर हाई-नेक टॉप और ब्लैक जीन्स पहनी हुई है. सारा ने वीडियो में ये भी लिखा है, ‘इसे कहते हैं टैलेंटेड होना.’ और ‘आप रो रहे हो मैं नहीं.’ 

सारा अली खान को हाल ही में फिल्म कुली नंबर 1 में देखा गया था. इसमें उनके साथ वरुण धवन नजर आए थे. ये 1995 की कुली नंबर 1 का रीमेक थी जिसमें करिश्मा कपूर और गोविंद की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा सारा इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल में भी नजर आई थीं. ये फिल्म फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी. सारा के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे.

ये भी पढ़ें-

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ सेलिब्रेट किया तीन साल पुराना रिश्ता, शेयर किया स्पेशल वीडियो

हेमा मालिनी की छवि हैं बेटी ईशा देओल, वेडिंग फंक्शन की ये तस्वीरें है गवाह





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here