Why UP Police is treating Singer Neaha as hard core criminal
Why UP Police is treating Singer Neaha as hard core criminal

#UP Govt.# UP Police# Modi Govt.# Singer Neha Singh Rathore# UP me Kaba# Cong. Leader Dr. Kanahaiya Kumar & Zignesh Mewani# Kanpur dehat DM#

मोदी सरकार और भाजपा एक के बाद एक गल्तियां कModi govt. & BjP always targeted Cong. leader Dr. Kanahaiya kumar & MLA Jignesh Mewaniरती जा रही हैं। वो अपनी आलोचना और सरकार की कमियां उजागर करने वालों पर दमनकारी कुचक्र रच रहीहै। इसी कड़ी में सबसे ताजा मामला भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर परपुलिसिया कार्रवाई देखी जा रही है। ये पहला मौका न हीं है जब भाजपा और मोदी सरकार अपने आलोचकों और विरोधियों पर पुलिसिया उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी भाजपा और दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही पुलिसिया उत्पीड़न किया था। आज कन्हैया कुमार देश युवा नेताओं में गिने जाते है। डा.कन्हैया कुमार को हीरो बनाने में बीजेपी का ही हाथ है। न दिल्ली पुलिस ने मोदी सरकार के इशारे पर जेएनयू से गिरफ्तार किया होता और न ही उसे मीडिया ने हीरो बनाया होता। इस तरह से जैसे जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे जाने अनजाने ऐसे कांड कर देती है जो उसके ताबूत में कील साबित होता दिख रहा है। नेहा वाले मामले में भाजपा को आज नहीं कल गहरा झटका लगने वाला है नेहा के प्रति उनकी पुलिसिया गतिविधियां आगामी चुनाव में गहरा प्रभाव दिखने वाला है। जैसे कन्हैया कुमार को भाजपा ने मोदी के बराबर कद पर पहुंचाया है वैसे यूपी सरकार और पुलिस नेहा को योगी के बराबर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इनके आलावा कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी भाजपा और मोदी सरकार ने मामूली बात पर गिरफ्तार करने की साजिश रची। लेकिन उनकी साजिश पर सुप्रीमकोर्ट ने पानी फेर दिया। श्री खेड़ा को सुप्रीमकोर्ट से बेल मिल गयी और भाजपा व मोदी सरकार के मुंह पर जोरदार तमाचा।
यूपी पुलिस और सरकार ने नेहा को बनाया हीरो
नेहा सिंह राठौर की पहचान 2021 के चुनाव के दौरान हुई जब उन्होंने भोजपुरी भाषा में सटायर गीत यूपी में का बा को लांच किया। इस लोकगीत में उन्होंने कोराना टाइम में सरकार की अव्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही व
अफसरों की मनमानी पर जोरदार कटाक्ष किया था। ये बात न तो योगी सरकार को और न ही भाजपा को। नेहा को जवाब देने के लिये भोजपुरी फिल्मों के हीरो व सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल निरहुवा ने जवाबी गाना यूपी
में ये बा गाया। लेकिन नेहा के गाने को लोगों ने काफी सराहा। नेहा की पहचान देश भर में हो गयी। हाल ही में यूपी सरकार और प्रशासन की मनमानी और अमानवीय सोच के कारण कानपुर देहात में ब्राह्मण परिवार की दो महिलाओं को
आग में झुलस कर जान देनी पड़ी। इस घटना से नेहा काफी आहत हुईं और उन्होंने यूपी में का बा पार्ट 2 लिखा। उनका यह गीत काफी वायरल हुआ। इससे योगी सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान लगने लगा। ऊपर से आदेश आने पर यूपी पुलिस ने अपना गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया। कानुपर पुलिस ने नेहा को इस तरह तलाशना शुरू कर दिया जैसे वो एक शातिर अपराधी हो। पुलिस उनके ससुराल और दिल्ली घर तक नोटिस देने जा पहुंची। यूपी सरकार और पुलिस की बेशरमी का लाभ नेहा को और भी ज्यादा मजबूत करता दिख रहा है।
कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी भी बीजेपी के निशाने पर रहे
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बीजेपी ने राष्ट्रद्रोही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन उनका वो दांव उल्टा पड़ गया। डा.कन्हैया कुमार आज देश के तेज तर्रार युवा नेताओं में शुमार हैं। बीजेपी ने उनके बारे में इतना निगेटिव प्रचार किया कि वो मीडिया में छाये रहे। यही वजह रही कि लोग उन्हें मोदी के समकक्ष मानने लगे। वो कुछ भी
बोलते मीडिया अपने तरीके से उसे पेश करते रही। भाजपा और केन्द्र सरकार के मंत्री कन्हैया कुमार पर हमलावर हो जाती। इससे लगने लगा कि कुमार का कद मोदी के बराबर हो गया है। कन्हैया भी अपने वार सीधे मोदी और शाह पर करते।
वही हाल विधायक जिग्नेश मेवानी का हाल था। जब भी पीएम मोदी का गुजरात दौरा होता पुलिस सबसे पहले जिग्नेश मेवानी को सबसे पहले उठा लेती। इस प्रकार गुजरात सरकार ने जिग्नेश मेवानी का राष्ट्रीय स्तर का नेता बनवा दिया। जब मन चाहा जिग्नेश को किसी भी भाजपा शासित राज्य की पुलिस किसी न किसी आरोप में उठा लेती है बाद में मेवानी को कोर्ट से बेल मिल जाती है। आज ये दोनों कांग्रेस के बड़े नेताओं के रूप में जाने जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here