ED raisd on residence of AAP MP Sanjay Singh and questioned many hours and arrest them.
ED raisd on residence of AAP MP Sanjay Singh and questioned many hours and arrest them.

#ED Raids#AAP MP Sanjay Singh arrest# CM Arvind Kejriwal# CM Bhupesh Baghel# CM Mamta Banerjee# TMC MP Abhishek banerjee# CM Hemant Soren# Raids on Journalists#

जी 20 के बाद से ही मोदी सरकार ने ईडी और सीबीआई को ऐक्टिव कर दिया है। सीबीआई के चीफ प्रवीण सूद केन्द्र के इशारे पर छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे वहीं ईडी के कार्यकारी चीफ राहुल नवीन ने अन्य विरोधी दलों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। एक तरफ दिल्ली की स्पेशल सेल ने उन वरिष्ठ पत्रकारों पर नकेल कसने का प्रयास किया जो हमेशा से मोदी सरकार की आलोचना करते रहे हैं। इनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, परंजय गुहा ठाकुरता अत्रि सिंह जैसे नामचीन पत्रकारों के घरों पर सुबह सुबह स्पेशल सेल के अफसर पहुंचे और पूछताछ के नाम उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। तीन लोगों को देश द्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया। अभिसार शर्मा व उर्मिलेश को लंबी पूछताछ के बाद शाम को छोड़ा गया।Delhi Police raided some Sr. and Reknowned Journalist and arrested . Police has captured mobiles & Laptops of Journalists

सरकार की शह पर दिल्ली पुलिस ने इन मुखर पत्रकारों को चेताया है कि सरकार की निंदा करना बंद करो वर्ना ऐसी धाराओं में जेल भेज दिया जायेगा कि सालों जमानत नहीं मिलेगी। पत्रकारों के घरों पर पड़ी इस रेड की देश भर में निंदा की गयी। दिल्ली के प्रेस क्लब में पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा निकाला गया और सरकार की कड़ी निंदा की गयी। नामचीन पत्रकारों रवीश कुमार, दीपक शर्मा, अजित अंजुम, पुण्य प्रसून वाजपेयी ने अपने अपने यूट्यूब पर विशेष प्रोग्राम किये। पुलिस के निशाने पर न्यूज क्लिक के संस्थापक और चीफ ​एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ और वरिष्ठ कर्मचारियों पर दबाव बनाया लेकिन उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली। वहां से उन्हें राहत मिली और पुलिस को यह आदेश दिया कि याचिका कर्ताओं के खिलाफ कोई गंभीर कदम न उठाया जाये।
आप सांसद संजय सिंह को ईडी उठाया
ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संंजय सिंह के आवास पर रेड डाली और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार उन्हें अपने साथ ले गयी। ईडी का कहना है कि इन्होंने शराब व्यवसायी दिनेश अरोरा से पार्टी फंड में दिलवाया था। यह भी आरोप है कि उन्होंने मनीष सिसोदिया से अरोरा को मिलवाया था। आप सांसद संजय सिंह बहुत तेज तर्रार नेताओं गिने जाते हैं। उनका मुखर होना ही उनके लिये महंगा पड़ा है। राज्यसभा में भी वो अपने जोशीले भाषण के लिये मशहूर हैं। मणिपुर हिंसा और अडाणी मामले में आवाज उठाने के कारण सभापति जगदीप धनखड़ ने पूरे सत्र के साथ आगामी सत्र के लिये भी सस्पेंड कर दिया। इनके साथ आप के सांसद राघव चड्ढा को भी राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया। यह बात तो साफ है कि विपक्ष का कोई सांसद मोदी सरकार और पीएम के खिलाफ आवाज उठायेगा। संवैधानिक पदों पर बैठे लोकसभा स्पीकर और सभापति उन पर तुगलकी आदेश देने को तैयार बैठे हैंं। संजय सिंह का कहना है कि उनके घर से कोई भी ऐसा सुबूत मिलाा जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सकती लेकिन फिर भी ईडी ने उन्हें जबरन गिरफ्तार कर लिया है।

INDIA alliance is strong dy by day which is big headach for BJP & PM Modi, Therefor PM and ministers are targetting and critisizing every day publicly
Modi Shah is targeting INDIA Alliance parties leaders and Chief Ministers throgh In manyy states like Delhi, Chahattisgarh, Jharkhand                                                                                                                              पीएम मोदी शाह हार सामने देख बौखलाहट में

विपक्ष का मानना है कि ये सब जो हो रहा है वो पीएम मोदी और शाह की हताशा के कारण किया जा रहा है। पीएम मोदी को इंडिया गठबंधन की एक लाख रुपये का चंदा दिलवाया था। पीएम की लाख कोशिशों के बाद भी गठबंधन के दलों में कोई बिखराव नहीं हो रहा है। यही वजह है कि मोदी शाह ईडी और बीबीआई के जरिये गठबंधन के नेताओं को परेशान करने की सजिश की जा रही है। यहां तक की कहा जा रहा है। संजय सिंह की गिरफ्तारी सिर्फ इसलिये की गयी कि अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधना है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार और पीएम के घोर विरोधी हैं उनके भाषणों में निशाने पर ये दोनों ही रहते हैं क्यों कि केन्द्र सरकार इन दोनों के इशारों पर काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ने ये आंशका जतायी है कि जल्द ही ईडी और सीबीआई केजरीवाल की घेरेबंदी कर जेल भेजने की साजिश करेगी। सबका यही मानना है कि केन्द्र की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी शाह हार सामने देख बौखलाहट में उल्टे सीधे कदम उठा रहे हैं।
केजरीवाल समेत अनेक सीएम और दिग्गज नेता भी निशाने पर
राजनीतिक जगत में यह चर्चा है कि मोदी शाह इंडिया गठबंधन से इतना घबरा गये हैं कि इसे खत्म करने के लिये साजिश दर साजिश रच रहे हैं। इस काम में वो ईडी और सीबीआई को इस्तेमाल कर रहे हैं। वैसे पिछले एक साल से ईडी छत्तीसगढ़ सरकार के ​पीछे पड़ी हुई है। पीएम मोदी चाहते हैं कि या तो सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आ जायें जिससे अडानी ग्रुप की परेशानियां दूर हो जायेंगी। या फिर ईडी उन्हें किसी न किसी फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल भेजने वाली है।

Modi Govt. is not serious about common Men problems Modi govt is busy in elections for capture powerin various states
Modi Govt. is afraiding INDIA alliance therefore ED & CBI is active against alliance parties like Aam Admi Party

अगला निशाना सीएम बघेल को बनाया जा सकता है। वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी ईडी के निशाने पर हैं। ईडी अब तक चार नोटिस पेश होने को दे चुकी है। लेकिन सोरेन पेश नहीं हुए हैं। अब ईडी के नोटिसों के खिलाफ सोरेन ने अदालत का दरवाजा खटखटा दिया है। इसके अलावा ईडी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी है। इसका प्रमुख कारण यह है कि अभिषेक ममता बनर्जी के भतीजे हैं एजेंसी अभिषेक के जरिये सीएम ममता पर निशाना साधने की कोशिश कर रही है। वैसे केन्द्र की शह पर जांच एजेंसियां ​उद्धव ठाकरे के लड़के आदित्य ठाकरे को निशाने पर रखे ​है आदित्य के सहारे उद्धव ठाकरे को शांत करने का प्रयास किय जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here