#BestCMOfIndia#DelhiCMArvindKejriwal#UPCMYogi#CMNitishKumar#CMShivrajSChauhan#CMMamtaBanerjee#
देश में वैसे काफी प्रदेशों के चीफ मिनिस्टर अपने अपने प्रदेशों में काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन कुछ सीएम इतने लोकप्रिय हैं कि उनकी तारीफ देश में ही नहीं बल्कि विश्व में होती है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसे ही सीएम हैं जो अपने वेशभूषा और भाषण शैली के लिये विख्यात हैं। ये भी कहा जा सकता है कि वो जो ठान लेते हैं वो करके ही मानते हैं। उन्होंने यूपी के इतिहास में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आजतक किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर उनके 21 मिलियन से अधिक फौलोवर हैं। यूपी में लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी की सत्ता में वापसी योगी बाबा की बदौलत ही हुई है। लेकिन कुछ ऐसे भी सीएम हैं जिनके ट्विटर लगभग 26 मिलियन से अधिक फौलोवर हैं। इस नजरिये से वो लोकप्रियता के हिसाब से नंबर वन सीएम माने जाते हैं। आजकल किसी शख्सियत की लोकप्रियता का पैमाना सोशल मीडिया पर फौलो करने वालांे की संख्या पर निर्भर करता है।
आप यह जानने को उत्सुक होंगे कि आखिर वो कोन सा सीएम है जिसने योगी आदित्यनाथ जैसी हस्ती को पीछे छोड़ दिया है। वो ऐसे सीएम हैं जिन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह जैसे घाघ नेताओं को 3 बार करारी शिकस्त दी है। पिछले आठ साल में जहां मोदी और शाह की चाणक्यनीति अनेक प्रदेशों में सफल रही लेकिन इस सीएम के आगे उनकी भी नहीं चली है। मोदी और शाह ने अपनी सरकार, पार्टी और आरएसएस के साथ एड़ी चोटी का दम लगा दिया लेकिन जीत का मुंह नहीं देख पाये।
जी हां अब हम आपको उस तेज तर्रार और नयी तरह की राजनीति का प्रण लेने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद कंजरीवाल के बारे में बात कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने बीजेपी के विजय रथ को तीन बार रोक दिया है। दिल्ली में आप का लोगों में जबरदस्त क्रेज है। इसके पीछे कारण यह है कि पिछले आठ साल से मोदी सरकार व बीजेपी पूरी ताकत से आप को बदनाम करने की योजना बनी है लेकिन हर बार उन्हें करारी हार को मुंह देखना पड़ रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब जैसे सूबे में अपनी प्रचंड बहुमत की सरकार बनायी है। इससे अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता का ग्राफ काफी बढ़ गया है। लोकप्रियता में उनके आस पास भ कोई सीएम नहीें पहुंच सका है। आप का अगला कदम गुजरात ओर हिमाचल की ओर बढ़ रहे हैं। वहां भी उनकी सीधी टक्कर बीेजेपी से है यह भी कहा जा रहा है कि जहां जहां कांग्रेस कमजोर पड़ी है वहां आम आदमी पार्टी कब्जा करती जा रही है।
तीसरे नंबर मध्यप्रदेश के सीएम लोकप्रियता में तीसरे नंबर हैं। चौथे नंबर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार हैं। पांचवें नंबर पर प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को नाकों चने बिनवा दिये थे। वहां भाजपा का दावा था कि ममता दीदी जा रही है वहां भाजपा 200 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here