#aryana News# Haryana Politics#Haryan Congress#Rajyasabha Election# Presidential Election#Congress#BJP#
पूर्व सीएम भजन लाल के बड़े बेटे कुलदीप विश्नोई इस समय हरयाणा की राजनीति में विवादित दिख रहे हैं। कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप विश्नोई को लेकर हरियाणा राजनीति में उथल पुथल मची है। कुलदीप चार बार के विधायक रह चुके है। उनका मानना है कि कांग्रेस अब वो कांग्रेस नहीं रह गयी है जिसमें इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सरीके नेता थे। कांग्रेस ने उनको निकालने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है। वहीं कुलदीप विश्नोई ने भी अपने रवैये में कोई बदलाव नहीं किया है। राज्यसभा सदस्य के चुनाव में विश्नोई ने कहा कि वो अपने मन की बात सुन कर वोट करेंगे और उन्होंने बीजेपी सर्मिथत राज्यसभा उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा सदस्य के पक्ष में मत दिया। इससे राष्ट्रपति चुनाव में भी कुलदीप विश्नोई ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट कर दिया। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट नहीं किया।ग इससे कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा। इससे बीजेपी को फायदा होता दिख रहा है।
दूसरी ओर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मानना है कि कांग्रेस अभी विश्नोई के मामले में सख्त कदम नहीं उठाया है। पार्टी चाहती है कि वो विधायकी से इस्तीफा दें और उपचुनाव में फिर से चुनाव जीत कर एमएलए बनें। कुलदीप विश्नोई के क्रास वोटिंग करने से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस बीच में कुलदीप विश्नोई ने दिल्ली आ कर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे साफ लग रहा है कि कुलदीप विश्नोई को कांग्रेस में अब कोई दिलचस्पी नहीं रह गयी है।








