#Haryana News# Haryana Govt News# CM ML Khattar News# Hryana Police# VHP News# Braj Mandal Jalabhishek yatra# Haryana Politics# Haryana Police#
28 अगस्त को विहिप की ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हरियाणा सरकार असमंजस में है। एक तरफ वो कह रही है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिये ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है। वहीं वो दूसरी तरफ कह रहे हैं कि धार्मिक यात्रा को रोकने की मंशा सरकार की नहीं है। यानि चित भी मेरी और अंटा मेरे बाप का। वहीं दूसरी ओर विहिप के नेताओं ने कहा कि सरकार की अनुमति उन्हें चाहिये भी नहीं यह धर्म का काम है यहां धर्म के कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं चाहिये।
सत्ता बनाये रखने को कुछ भी करने को तैयार बीजेपी सरकार
सीएम खट्टर कुछ भी करके वो आने वाले चुनाव में सत्ता को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। वो एक तरफ लॉ एण्ड आर्डर को लेकर चिंता जता रहे हैं वहीं वो हिन्दू समाज और विहिप को नाराज भी नहीं करना चाह रहे हैं। ये वहीं मुख्यमंत्री खट्टर हैं जिन्होंने कहा कि वो हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हें। उन्होंने ये भी कहा था कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों की भारी कमी है। ऐसे में प्रदेश में हर किसी को सुरक्षा प्रदान करने में सरकार सक्षम नहीं है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज का कहना था कि नूह और मेवात में हुए दंगों की सूचना भी उन्हें समाचारों से हुई थी। हैरानी की बात यह है कि ये दोनों ही बयान प्रदेश के सीएम और गृहमंत्री के हैं जिनकी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होती है।

ब्रज मंडल शोभा यात्रा के दौरान भड़के दंगे
31 जुलाई को हरियाणा के नूह और मेवात में ब्रज मंडल शोभा यात्रा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किया गया था। जहां असामाजिक तत्वों ने विरोध किया और सांप्रदायिक हिंसा और आगजनी हुई। धीरे धीरे यह दंगे गुरुग्राम तक पहुंच गयी। इन दंगों में छह लोगों की जान चली गयी। पुलिस की मौजूदगी में खून खराबा और घरो दुकानों में आग लगायी। पुलिस मूक दर्शक बनी रही। बाद में हाई कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा पुलिस हरकत में आयी। लेकिन कार्रवाई के नाम पर संप्रदाय विशेष के लोगों पर पुलिस का कहर टूटा। उनके ही घरों पर बुल्डोजर चला कर बेघर किया गया। पंजाब एण्ड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने घरों को ढहाया गया। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा ऐतराज जताते हुए सरकार और पुलिस से पूछा कि घर अवैध थे तो पहले ही क्यों नहीं गिराये गये थे।
आश्चर्य कि बात है कि सरकार के मना करने के बाद भी विश्व हिन्दू परिषद यात्रा रोकने के पक्ष में नहीं है ये भी जानते हुए कि हाल ही में इसी बात को लेकर हरियाणा में दंगे हुए थे। जो बड़ी मुश्किल से रोके जा सके हैं। लेकिन एक बार फिर से प्रदेश में दंगे कराने की कोशिश है। दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने कोई अप्रिय घटना न हो इसलिये नूह, मेवात और गुरुग्राम में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। लेकिन पिछली बार पुलिस की मौजूदगी में दंगाइयों ने भारी उत्पात मचाया था।







