GujratGovt.#GujratPolice#BJP#ModiGovt.#AmitShah#AamAdmiParty#ArvindKejriwal#DelhiGovt.#LGVkSaxena#CBI#DTCBusScam#
आखिर बीजेपी इतनी बौखलाई हुई क्यों है। क्या वास्तव में बीजेपी की जमीन खिसक रही है। गुजरात से बीजेपी का दाना पानी उठ चुका है। क्या आम आदमी पार्टी बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रही है। क्या गुजरातियों ने बदलाव का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी के भाषणों से गुजरातवासियों को मोह लिया है। ये ऐसे सवाल हैं जो हर किस के जेहन में घुमड़ रहे हैं। गुजरात की बीजेपी सरकार लोगों को संतुष्ट करने में सफल नहीं है शायद यही वजह है कि नया राजनीतिक गुजरात में घुस कर मोदी शाह को खुली चुनौती दे रहा है जो बीजेपी को काफी अखर रहा है। शायद यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यालय पर हमले हो रहे है। अहमदाबाद के आप कार्यालय पर स्थानीय पुलिस ने छापा मारा और आफिस की तलाशी ली। ये बात और है कि पुलिस ने कहा कि उसने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने एक देशव्यापी मिशन मेक इंडिया नंबर वन चला रखा है इससे भी भाजपा की परेशानियां बढ़ रही हैं आप के इस मिशन को भी सभी वर्गों का समर्थन मिलता देख भाजपा की चिंताएं बढ़ रही हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता और मिलते समर्थन से भाजपा बौखला गयी है। यही वजह है कि पहले दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ ईडी और सीबीआई के छापे बाद में फर्जी केस में ििगरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके बाद दिल्ली में शराब बिक्री नीति का घोटाला बता कर एलजी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी। सीबीआई ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के घर व उनके करीबियों के घर पर 21 छापे मारे लेकिन ऐसा कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिला जिसके बेस पर यह साबित हो कि मनीष सिसोदिया ने किसी भी प्रकार की रिश्वत ली है। लेकिन भाजपा यह कह रही है कि जब गल्ती या अपराध नहीं किया है तो ईडी और सीबीआई को जांच करने दें। दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। दिल्ली एलजी रोज किसी न किसी मामले को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री और केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई को जांच करने की सिफारिश कर रहे हैं। ताजा मामला रोडवेज की 1000 हजार लो फ्लोर बस की खरीदारी को लेकर एलजी ने सीबीआई को जांच करने की अनुमति दे दी है। केजरीवाल सरकार का कहना है कि हमारी सरकार ने एक भी नयी बस खरीदी नही ंतो जांच किस बात की हो रही है। आप का कहना है कि एलजी विनय सक्सेना खुद भ्रष्टाचार के समंदर में गोते लगा चुके हैं उसकी जांच की मांग से वो भाग रहे हैं। इसलिये दिल्ली सरकार के हर काम में अड़ंगा लगाने का षडयंत्र एलजी और भाजपा कर रहे हैं। भाजपा कहना है कि लो फ्लोर बसों को लेकर हमने एलजी से पहले ही शिकायत की थी। आज एलजी ने उन शिकायतों के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की है।








