जेएनयू छात्र शर्जील इमाम पर है देशद्रोह का केस
नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार ने जेएनयू पूर्व छात्र शर्जील इमाम को बिहार से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से पांच दिनों की रिमांड भी मांग ली है। इमाम को लेकर भाजपा दिल्ली सरकार पर हमेशा हमले कर रही थी। उसका आरोप है कि आम आदमी पार्टी शाहीन बाग के प्रदर्शन के साथ हैं और शर्जील इमाम इस धरना प्रदर्शन का संयोजक भी बताया जा रहा था। मनीष सिसोदिया ने शाहीन बाग धरना प्रदर्शन के समर्थन में बयान दिया था। शर्जील की गिरफ्तारी को लेकर कन्हैया कुमार ने इस मामले में केन्द्र सरकार पर तंज कसा है। शर्जी पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने भाषणों में असम को देश से अलग करने की बात कही थी। इसी वजह से उन पर देशद्रोह का मुकदमा उस पर चलाया जा रहा है। अगर इमाम हेट स्पीच का दोषी है तो भाजपा के नेता और मंत्री सांसदों पर भी देशद्रोह का केस चलना चाहिये।
सीपीएम नेता और पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष डा.कन्हैया कुमार ने कहा कि जेएनयू के पूर्व छात्र शर्जी इमाम से उनके वैचारिक मतभेद रहते थे। लेकिन शर्जील पर देशद्रोह का केस चल रहा है तो मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुंर, सांसद प्रवेश सिंह वर्मा और अमित शाह पर सिडेशन का मुकदमा चलाया जाना चाहिये। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शाहीन बाग के धरने को अपना मुद्दा बना लिया है। इसके सहारे वो कांग्रेस और आप सरकार पर लगातार हमले कर रही है।








