विपक्ष ने दिल्ली सरकार को घेरा
नयी दिल्ली। संडे को दिल्ली में केजरीवाल तीसरी बार सीेएम पद की कमान
संभाल ली है। लेकिन विपक्ष ने उसी दिन सरकार को निशाने पर रख लिया है।
केजरीवाल की नयी टीम में वहीं पुराने मंत्रियों को जगह मिली है। किसी
अन्य नये चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। इस बात को लेकर कांग्रेस और
भाजपा ने केजरीवाल पर हमले शुरू कर दिये है। यह भी कहा जा रहा है कि इस
बार आम आदमी पार्टी को वोट करने में महिलाओं की अच्छी खासी भागीदारी रही
है। इसके बावजूद सरकार में किसी महिला विधायक को जगह नहीं दी गयी है।
मालूम हो कि रविवार को केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली सरकार की कमान
संभाली है। केजरीवाल ने इस बार उन्हीं मंत्रियों को अपने मंत्रिमडल में
जगह दी है। मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, इमरान हुसेन, राजेंद्र पाल गौतम,
कैलाश गहलौत समेत गोपाल राय को टीम केजरीवाल जगह बनायी है। अन्य दल इस
बात पर सवाल उठा रहे कि केजरीवाल वैसे तो महिलाओं के बारे में इतनी वकालत
करते हैं लेकिन मंत्रिमंडल में किसी महिला विधायक को मंत्री न बनाना उनके
दोहरे चरित्र को उजागर कर रहा है।
वहीं दिल्ली सरकार में किसी महिला को जगह न मिलने पर आप की ओर से यह सफाई
दी जा रही है कि टीम केजरीवाल अपनी पुरानी योजनाओं जारी रखना चाहती है
अत: उन्हीं लोगों को मंत्री बनाया गया है जो उन्हीं योजनाओं को लागू करा
रहे थे।








