#BiharNews#CMNitish#TejasviYadav#CBI#ModiGovt.News#BiharBJP#GeneralElection2024#
बिहार में सत्ता परिवर्तन हुए दस ही दिन हुए हैं, वहां की हवा में बदलाव देखा जा रहा है। जो तेजस्वी एनडीए की बिहार सरकार पर हमलावर रहते थे आज वहां हो रही वारदातों पर चुप बैठे हैं। हाल ही में छात्रों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज पर उनकी चुप्पी लोगों को काफी अखरी है। नौजवानों को तेजस्वी से काफी उम्मीद थी लेकिन उनकी चुप्पी से युवा वर्ग काफी नाखुश नजर आ रहा है। इधर दिल्ली से भी सीबीआई को ऐक्टिव कर दिया गया है। सीबीआई ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खास युवा नेता के घर रेड डाल कर ये साबित कर दिया कि अब बिहार में ईडी और सीबीआई का आना जाना लगा रहेगा। लेकिन नितीश कुमार ने बीजेपी को जो जख्म दिये हैं उससे बीजेपी अंदर तक हिल गयी हैं। नितीश कुमार के गठबंधन तोड़ने से बिहार में भाजपा का गणित बिगड़ गया है। पिछले आम चुनाव में भाजपा जेडीयू को 40 में 39 सीटें मिलीं थी। लेकिन इस बार जेडीयू ने इस बार
दस दिन पहले तक बीजेपी को बिहार सब ठीक ठाक लग रहा था। लेकिन एनडीए सरकार जाने के बाद अब बिहार में जंगलराज का राग अलापा जाने लगा है। जो बीजेपी नितीश सरकार में भागीदार थे। सरकार का समर्थन करते दिखते थे। अब वो सरकार के कामकाज की निंदा कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि बीजेपी सिर्फ सत्ता में काबिज होने के लिये ही गठबंधन करती है। सत्ता हाथ से जाने पर अपना रंग दिखाने लगती है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद जब तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा था कि अब सीबीआई ईडी से डर नहीं लगता है। मोदी जी और अमित शाह ईडी और सीबीआई भेजिये उनका हम सब मिलकर स्वागत करेंगे।








