नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आज अपने चुनाव अभियान को और धार-दार बनाने के क्रम में “कांग्रेस वाली दिल्ली” नाम से 120 सैंकेड के एक गाने को दिल्लीवासियों को समर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष चोपड़ा ने इसका शुभारम्भ करते हुए भारतीय जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को विकास की दृष्टि से साल पीछे ढकेलने का आरोप लगाया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुभाष चोपड़ा के अलावा अभियान समिति के चैयरमेन कीर्ति आजाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया एवं डिजीटल कम्यूनिकेशन के चैयरमेन रोहन गुप्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलजीत नागरा और श्री मनीष चतरथ, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक नसीब सिंह, जितेन्द्र कुमार कोचर व पार्टी की रिसर्च हेड पूजा बाहरी मौजूद थी।
कीर्ति आजाद ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी का विकास से सीधा संबध है। जब-जब कांग्रेस सता में आती है तो दिल्ली का विकास होता है। उन्होंने कांग्रेस के 15 साल की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आज जो दिल्ली की शक्ल बदली है वो कांग्रेस की ही देन है। रोहन गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी नकारात्मक प्रचार में विश्वास नही रखती। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रचार पर पार्टी ज्यादा ध्यान दे रही है।